सुलतानपुर: आभूषण व्यवसायी पर जानलेवा हमला व अपहरण के लिए मुकदमे की अर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चर्चित मामले में पति पर दर्ज हुई एफआईआर तो पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

सुलतानपुर, अमृत विचार। शहर के एक स्वर्ण आभूषण व्यवसाई पर जानलेवा हमला और अपहरण की एफआईआर लिखाने के लिए उसकी पत्नी ने मंगलवार को अर्जी दाखिल की है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सीजेएम न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। शहर के खैराबाद मुहल्ले कि साहिबा बानो पत्नी मोहसिन अली ने अधिवक्ता अयूब उल्ला के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर शास्त्रीनगर निवासी कमलेश कुमार सिंह, उनकी पत्नी ,बेटे व दो पुत्रियों  को आरोपी बनाया है।

आरोप है कि उनके पति ज्वेलरी की दुकान करते हैं। आरोपीगण वहां आते जाते हैं और उनके पति को बहला फुसला कर अपने वश में कर लिया और पसंद करने के बहाने काफ़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। आरोप ये भी है कि कमलेश की पुत्री व उनकी मां उनके पति को फोन कर अपने घर भी लिवा जाती थी और बंधक बना कर रखने के साथ उनके पति को  साथ रहने का दबाव बनाती है।

विरोध करने पर प्रार्थनी को अपने मोबाइल से जान से मारने की धमकी देती है। ज़ब उनके पति ने अपने कीमती जेवरात मांगे तो उन लोगों ने वापस करने की बजाय फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी। बीती 3 जून को आरोपितों ने उनके पति डब्लू को अपने घर के पास बुलाया और मारते पीटते ले गए, जब जान से मारने की कोशिश करने लगे तो किसी तरह छुड़ाकर भाग निकले। तो उन लोगों ने कोई कार्यवाही करने पर परिवार सहित खत्म कर देने की धमकी दी।

उनके पति अचानक 14 जून 2024 को गायब हो गए, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। 17 जनवरी को उनके पति मोहसिन लहू लुहान हालत में घर आये , बताया कि आरोपितों ने उन्हें बंधक बना रखा था और सादे स्टाम्प पर जबरन हस्ताक्षर करवा रहे थे। नहीं किये तो बहुत मारा पीटा । मामले में कोर्ट में सुनवाई मंगलवार को होगी।

यह भी पढ़ें:-PM Modi: तीसरी बार देश की सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी आज शाम को आएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार