लखनऊ: बहू के प्रेमी ने की थी बुजुर्ग की गमछे से गला घोटकर हत्या, दुबग्गा पुलिस का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काकोरी। दुबग्गा पुलिस ने मौरा गांव निवासी ब्रजलाल की हत्या करने वाले आरोपित बबलू पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि अवैध संबंध का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की थी। 

पुलिस ने बताया कि काकोरी के बिगहु गांव में 7 जून को आम की बाग में बुजुर्ग का शव मिला था। शव की शिनाख्त मौरा गांव निवासी बुजुर्ग ब्रजलाल के रूप में हुई थी, जिसकी गुमशुदगी दुबग्गा कोतवाली में दर्ज थी। पुलिस ने बताया कि हत्या का राजफाश करते हुए गांव के ही बबलू पाल को गिरफ्तार किया है। 

इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि बबलू पाल व ब्रजलाल की बहू से पांच साल से संबंध थे। ब्रजलाल विरोध करता था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बीती 31 मई को आम की बाग दिखाने के बहाने काकोरी ले गया था, जहां उसे शराब पिलाई। बाद में गमछे से गला घोटकर शव को बाग में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें:-यूपी विधान परिषद की एक सीट के लिये 12 जुलाई को होगा उपचुनाव

 

संबंधित समाचार