लखनऊ: पड़ोसी के पालतू कुत्तों को जहर देकर मारने के आरोप में 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काकोरी/लखनऊ, अमृत विचार। काकोरी क्षेत्र में चक्की पर पले पालतू कुत्तों को गांव के दो लोगों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए। पीड़ित ने काकोरी थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। काकोरी क्षेत्र के ग्राम लगोटा खेड़ा निवासी कमलेश ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह करीब 6 बजे मेरे चारों पालतू कुत्ते अलग अलग स्थानों पर तड़पते हुए मिले मैंने तुरंत उनको पानी पिलाया लेकिन चारों कुत्तों ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। 

वहीं थोड़ी देर बाद मुझे गांव के कुछ लोगों से पता चला कि सवेन्द्र , शहदेव निवासी तिलसुवा बोल रहे थे। गांव में जितने भी कुत्ते है उनको मैं जहर देकर मार दूंगा। जिसकी डेयरी मेरी चक्की के बगल में है। जब मैने उनसे पूछा कि कुत्तों को जहर क्यों दिया तो उन्होंने कहा कि शाम को फिर जहर रखूंगा तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। इस संबंध में काकोरी इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पीड़ित की मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-यूपी विधान परिषद की एक सीट के लिये 12 जुलाई को होगा उपचुनाव

संबंधित समाचार