शाहजहांपुर: गैंगस्टर के आरोपी की जेल में मौत, फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन का पूर्व महासचिव भी रह चुका था आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। गैंगस्टर के मामले में जिला कारागार में बंद फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की मंगलवार रात मौत हो गई। शाहजहांपुर पहुंचे पारिया के परिजनों ने संदेह व्यक्त किया है। 

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी हरिश्याम सिंह ने कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया, मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर पांचाल घाट निवासी शिव प्रताप उर्फ चीनू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। संजीव पारिया को नवंबर 2023 में फर्रुखाबाद जेल से शाहजहांपुर जिला कारागार लाया गया था। 

जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने बताया कि मंगलवार को ही संजीव के परिजनों ने उससे मुलाकात की थी। रात में उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अगर परिजन कोई आरोप लगाएंगे तो उसकी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

संबंधित समाचार