Kanpur Dehat: माती जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबियत...अस्पताल में मौत, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात के माती जेल में बंद कैदी की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। दुष्कर्म के मामले में विचाराधीन बंदी की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई।

कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के लाल्हेपुर गांव निवासी राजा पुत्र सुरेश बाल्मीकी के खिलाफ साढ़ थाने में 24 जुलाई 2022 को दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह इस समय माती जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा था।

बीती 12 जून को उसकी अचानक तबियत खराब होने पर जेल अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर किया गया था। यहां भी आराम न मिलने पर डॉक्टर ने मंगलवार को बंदी को कानपुर हैलट अस्पताल भेजा था। जहां बुधवार को इलाज के दौरान बंदी राजा की मौत हो गई।

जानकारी पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जेलर विजय कुमार पांडेय ने बताया कि बंदी की उल्टी-दस्त व शरीर में झनझनाहट समेत अन्य दिक्कत थी।

जिला अस्पताल में आराम न मिलने पर उसे कानपुर रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक बंदी को करीब चार माह पूर्व जमानत मिल गई थी, लेकिन कोई जमानतगीर न मिलने के कारण वह जेल में बंद चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Kanpur: जरूरतमंद लोगों को बनाते निशाना: मंदिर में कराते शादी...रात में दुल्हन माल लेकर हो जाती फरार, बंटी बबली गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव