पूर्ण परियोजनाएं संबंधित विभाग को करें हैंडओवर :डीएम
बाराबंकी, अमृत विचार। निर्मित व निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा कराने तथा उनकी भौतिक स्थिति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में समीक्षा बैठक की और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं के साथ मुख्यमंत्री की घोषणा से सम्बन्धित परियोजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण, सांसद निधि योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान पूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण परियोजनाओं को तत्काल सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर कर दिया जाय। समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन नियमितरूप से करते रहें एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं। बैठक में सीडीओ अ. सुदन, पीडी मनीष कुमार, डीडीओ भूषण कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी समेत कई आलाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -मुंबई कॉलेज ने कोर्ट से कहा- हिजाब पर रोक ‘ड्रेस कोड’ का हिस्सा, मुसलमानों के खिलाफ नहीं
