कन्नौज: उपकेंद्र की सीटी फटी, 100 गांव की बिजली गुल-डटे रहे एक्सईएन, एसडीओ व जेई
कन्नौज, अमृत विचार। मानपुर उपकेंद्र की सीटी (करेंट ट्रांसफार्मर) फट जाने से कलक्ट्रेट, सरायमीरा समेत 18 कोल्ड व फैक्ट्रियों और 100 गांव की बिजली सात घंटे गुल रही। जानकारी पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने सात घंटे के बाद सीटी बदल कर आपूर्ति बहाल की। भीषण गर्मी में कई घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गये। उपभोक्ताओं के फोन एक्सईएन विद्युत के पास लगातार आते रहे। वहीं लाइनमैन लेकर अन्य कर्मचारियों ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया।
भीषण गर्मी व ओवर लोडिंग के चलते मानपुर विद्युत उपकेंद्र में लगी सीटी बुधवार की सुबह सात बजे के करीब तेज धमाके के साथ पट गया। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। एसएसओ ने जांच की मामले का पता चला और इसकी जानकारी जेई को दी गई। इसके बाद एसडीओ ठठिया व अधिशाषी अभियंता को जानकारी दी गई। उधर अधिकारी मानपुर उपकेंद्र पर पहुंचे। लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों ने फटी सीटी खोल कर बाहर निकाली। इसके बाद स्टोर से नई सीटी मंगा कर बदलने का काम किया गया।
इसी बीच अधिशाषी अभियंता मगन सिंह भी पहुंच गये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात की। बिजली की आपूर्ति बंद होने से 18 कोल्ड स्टोरेजों व फैक्ट्रियों के अलावा एक सैकड़ा गांव प्रभावित हुए। घंटों बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से तिलमिला उठे। कलक्ट्रेट की बिजली गुल होने से अधिकारियों के फोन एक्सईएन के पास आते रहे। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रसे लाइन मैन के पास फोन आते रहे लेकिन किसी कर्मचारी ने रिसीव नहीं किया। सात बजे फटी सीटी को दो बजे बदल कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
ये भी पढ़ें -कन्नौज: अकेले रह रहे वृद्ध की मौत, शव से उठने लगी थी बदबू
