परिषदीय विद्यालयों में 3,38,961 बच्चे पंजीकृत, 16 हजार के खाते में नहीं मिलेगी धनराशि
प्रयागराज, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों पढ़ने वाले करीब 16 हजार बच्चों के लिए अब पढ़ाई में आधार कार्ड रोड़ा बन गया है। इस बच्चों को सरकार की तरफ से मिलने वाली राशि उनके खाते में नही भेजी जा सकेगी। इन बच्चों का आधार कार्ड न होने के कारण यह दिक्क़तें उनके सामने आ खड़ी हुई है।
बता दें कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को शासन की ओर से ड्रेस और किताबें, कॉपियां, पेन्सिल आदि खरीदने के लिए 1200 रुपये की राशि उनके खाते में दी जा ती है। यह उन्ही बच्चों को मिलता हैं, जिनका आधार कार्ड बना हो और उनका खाता खुला हो। लेकिन जिले में बिना आधार और बिना खाते के 16 हजार से अधिक बच्चों का रिकार्ड सामने आया है। अब सवाल यह है की इन बच्चों का आधार न होने के कारण इनके।अभिभावको के खाते मे भी यह राशि नही भेजी जा सकती है। इसके लिए अब नई नीती बनाई जा रही है।
जिले में 3,38,961 बच्चे पंजीकृत, अभिभावकों के खाते में आएगी राशि
जिले के परिषदीय स्कूलों में कुल३,38,961 बच्चे पंजीकृत है। जिन बच्चों को आधार कार्ड बना है उनके अभिभावकों के खाते में जुलाई माह से धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया से पहले बच्चों क्व अभिभावकों के खातों का पूरा विवरण, आधार कार्ड सीडेड कराने, विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने व उनके सत्यापन को लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए शिक्षकों द्वारा अभियान चलाकर तैयारी शुरु करा दी गयी है। बावजूद इसके अभी 16 हजार बच्चों का आधार नही बन सका है। इसके अलावा 2111 बच्चों के आधार का का वेरिफिकेशन नही हो सका है।
32,524 बच्चों का डाटा रुका
जिले में 2,79606 छात्रों के आधार कार्ड को वेरीफाइ किया जा चुका है। लेकिन शिक्षकों के स्तर पर 32,524 छात्रों के डाटा पेंडिंग पड़ा हुआ हैं। बीईओ स्तर पर 49785 और बीएसए स्तर पर 105807 मामले अभी भी रुके पड़े हैं। जबकि परियोजना कार्यालय में 102213 छात्र-छात्राओं का रिकार्ड पूरा कर भेज दिया गया है।
वर्जन:-
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के चलते कुछ मामले रुके थे। जिन विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के आधार कार्ड नहीं हैं या सीडेड नहीं हुए हैं उन्हें कराया जा रहा है। जल्दी ही इसे पूरा कर लिया जायेगा। इसके लिए बीआरसी कैंप भी लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -श्रावस्ती में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
