अयोध्या: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों का सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। योगी सरकार की ओर से महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को लेकर शुरू मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र …

अयोध्या, अमृत विचार। योगी सरकार की ओर से महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को लेकर शुरू मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार आधी आबादी को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटी है। इसी के तहत सरकार की ओर से तमाम योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में आधी आबादी अर्थात महिलाओं का बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम में उन्होंने 50 छात्राओं को मेधा सम्मान, पांच कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना का प्रमाण पत्र और सात महिलाओं को पारिवारिक लाभ के तहत मिलने वाले 30 हजार रुपये का प्रमाण पत्र वितरित किया। इसी के साथ उन्होंने स्वावलंबन व आत्मनिर्भर योजना के तहत जिले की 53 महिला स्वयं सहायता समूह को बैंक को की तरफ से पांच-पांच लाख के स्वीकृति सीसीएल का प्रपत्र भी सौंपा।

जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि इन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जिले की अट्ठारह सौ महिलाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सब लोगों को मिलकर एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां बहन बेटियां सम्मान के साथ रह सके और खुली हवा में सांस ले सके। आभार ज्ञापन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने कहा कि शिक्षा, कला, संस्कृति, ग्रामीण विकास आदि कोई ऐसा क्षेत्र नहीं, जिस क्षेत्र में महिलाओं ने उल्लेखनीय काम न किया हो।

बस जरूरत केवल उनको अवसर और सहयोग प्रदान करने की है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार, पुलिस विभाग, बाल संरक्षण सेवाएं व बाल कल्याण समिति के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार