हैती में सशस्त्र गिरोहों के कारण हिंसा बढ़ने से लगभग 5,80,000 लोग हुए विस्थापित : संरा रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पोर्ट ऑ प्रिंस। कैरेबियाई देश हैती में सशस्त्र गिरोहों के साथ टकराव के कारण मार्च से हिंसा बढ़ी है, जिसके चलते लगभग 5,80,000 लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। लाखों की संख्या में विस्थापित हुए लोगों का यह आंकड़ा चिंताजनक है, जो कैरेबियाई राष्ट्र के संकट की गंभीरता को दर्शाता है। 

हैती में लंबे समय से अशांति रही है, लेकिन फरवरी के अंत में सशस्त्र गिरोहों ने कई बड़े हमले किए हैं। बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशनों पर कब्जा कर लिया, मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलीबारी की और हैती की दो सबसे बड़ी जेलों पर भी हमला किया। गोलीबारी के कारण हवाई अड्डा लगभग तीन महीने तक बंद रहा।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों ने अन्य प्रांतों की ओर पलायन किया है। आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने के चलते ये लोग विस्थापित हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि हैती में मार्च के महीने में 3,62,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। कैरेबियाई देश में हिंसा और बढ़ने से विस्थापितों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

ये भी पढ़ें : पैदल चलने से पीठ के निचले हिस्से के दर्द को रोका जा सकता है, अध्ययन में हुआ खुलासा

 

संबंधित समाचार