Kanpur Weather: बेहटा बुजुर्ग के मंदिर से अच्छी बारिश के संकेत...सुबह चली हवाएं...दोपहर में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी
कानपुर में बेहटा बुजुर्ग के मंदिर से अच्छी बारिश के संकेत
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर में बेहटा बुजुर्ग स्थित जगन्नाथ जी का मंदिर इस बार अच्छी मानसूनी बारिश के आसार जता रहा है। हमीरपुर में बारिश और महोबा की आंधी से शहर में मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म हुआ है। बदली और सूरज की आंख मिचौली से मंगलवार की तुलना में 1.4 डिग्री पारा लुढ़का है।
हाई क्लाउड्स के चलते बदली और सूरज की आंखमिचौली तो हुई लेकिन आसमान से बरस रही आग से राहगीरों को राहत नहीं मिली। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि घाटमपुर से करीब 6 किलोमीटर दूर बेहटा बुजुर्ग में श्री जगन्नाथ भगवान का मंदिर है।
हाल ही में वहां गया था तो मंदिर में जो बूंदे गिरी थीं वह नहीं सूखीं। जबकि अपना रुमाल भिगो कर अंदर ले गए थे वह करीब एक घंटा 32 मिनट में सूख गया था।
ग्रामीणों और इलाकाई लोगों का मानना है कि मंदिर में जब इस प्रकार बूंदें नहीं सूखतीं हैं तो अच्छी बारिश के आसार बनते हैं। वैसे इस बार अच्छी मानसूनी बारिश के आसार बन रहे हैं। कल-परसों हल्के बादल छाए रहने और शाम को धूलभरी आंधी एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर छुटपुट बूंदाबादी होने के आसार हैं।
यह तापमान रहने की संभावना
तिथि : अधिकतम : न्यूनतम
20 जून : 43 डि.से. : 30 डि.से.
21 जून : 42 डि.से. : 31 डि.से.
22 जून : 40 डि.से. : 30 डि.से.
ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: छत पर सोता रहा पिता, नीचे बेटे की हो गई हत्या...घर के करीबी पर वारदात का शक
