Kanpur News: सप्ताह भर में पनकी धाम पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन...लगभग कार्य पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पनकी धाम वाले पुल का 98 प्रतिशत कार्य पूरा

कानपुर, अमृत विचार। भाटिया तिराहा से पनकी धाम तक 32 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला करीब 700 मीटर लंबे पुल पर अगले सप्ताह से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। पुल का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुल पर कैट आई, स्ट्रीट लाइट कार्य किया जा रहा है। पुल के दोनों ओर रैंप का कार्य पूरा कर दिया गया है। वहीं पनकी पावर हाउस पुल का कार्य जारी है। 

वर्ष 2021 में सेतु निगम ने पनकी पावर हाउस व कालपी रोड के भाटिया तिराहे से पनकी धाम मंदिर रोड पर पुल का निर्माण शुरू कराया था। एक पुल की लंबाई 700 मीटर व दूसरे की करीब 726 मीटर है। इन पुलों का निर्माण दो वर्ष में पूरा होना था, लेकिन अफसरों की लापरवाही के कारण पुल का निर्माण समय पर नहीं हो सका था।

अब पुल स्लैब व दोनों ओर रैंप व दोनों ओर व्यू कटर का कार्य पूरा होने के साथ करीब 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि पुल पर कैट आई, स्ट्रीट लगाने व थर्मोप्लास्ट पट्टी लगाने का काम किया जा रहा है। सप्ताह भर में कार्य पूरा करने के बाद आमजन के लिए पुल को शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: छत पर सोता रहा पिता, नीचे बेटे की हो गई हत्या...घर के करीबी पर वारदात का शक

संबंधित समाचार