गोंडा: खेत की सिंचाई कर रही महिला से छेड़खानी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनकापुर/गोंडा, अमृत विचार। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ एक सख्श ने जबरदस्ती करने की कोशिश की‌। पीड़िता ने किसी तरह भागकर अपनी आबरू बचाई‌। मामले में पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी करने का केस दर्ज किया है। पीड़िता का कहना कि वह 18 जून को शाम सात बजे के करीब वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत की सिंचाई कर रही थी। 

इस दौरान खेत पर मौजूद उसका जेठ खाना खाने के लिए घर चला गया। पीडिता का आरोप है कि खेत में उसे अकेला देखर गांव का ही एक युवक गंगाराम वहां आ धमका और उसे पीछे से दबोच लिया तथा उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने किसी तरह से खुद को आरोपी के चंगुल से छुडाया और घर की तरफ भागी। घर पहुंचकर उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।

परिवार के लोगों ने आरोपी को काफी तलाश किया लेकिन वह भाग निकला। इसकी शिकायत लेकर वह चौकी पर गयी तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में एसपी के हस्तक्षेप पर केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मनकापुर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है‌।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट

 

संबंधित समाचार