बरेली: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर जानलेवा हो सकता है मनमानी का सफर
बरेली,अमृत विचार। दुर्घटना से देर भली, वाहन धीरे चलायें, बच्चे आपका इंतजार कर रहे हैं, सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसे स्लोगन अक्सर लोगों को सड़क पर चलते वक्त देखने को मिल जाते हैं। इसका मकसद सुरक्षित यात्रा के प्रति सचेत करना है पर शहर के आईवीआरआई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ लेकिन …
बरेली,अमृत विचार। दुर्घटना से देर भली, वाहन धीरे चलायें, बच्चे आपका इंतजार कर रहे हैं, सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसे स्लोगन अक्सर लोगों को सड़क पर चलते वक्त देखने को मिल जाते हैं। इसका मकसद सुरक्षित यात्रा के प्रति सचेत करना है पर शहर के आईवीआरआई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में कई राहगीर जान हथेली पर रख कर ओवरब्रिज से गुजरने लगे हैं।
सेतु निगम ऐसा कार्य करने वालों को रोकने के लिए पुल की रेलिंग को रस्सी से बांध रखा है। इसके बावजूद कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह ठीक नहीं है।
चार साल पहले आईवीआरआई ओवरब्रिज को सपा शासन काल में मंजूरी मिली थी। लेटलतीफी के कारण पुल निर्माण में देरी भी हुई और बजट भी बढ़ता गया। रेलवे के हिस्से का कार्य पूरा होने के बाद पुल पर सड़क निर्माण और पथ प्रकाश की व्यवस्था होनी है। एक लेन सड़क निर्माण हो चुका है। इसका फायदा उठाकर कुछ राहगीर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
सेतु निगम के मना करने के बाद भी वे पुल पर वाहन दौड़ा रहे हैं। सबसे दिक्कत तो रात में हो रही है। पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से हादसा भी हो सकता है। गुरुवार को सेतु निगम ने इसे देखते हुए कार्य तेज कर दिया है। डामर(तारकोल) से लेपन कर सड़क को पूरा किया जा ररहा है। यह काम अंतिम दौर में चल रहा है। सर्विस लेन का कार्य भी एक से दो दिन में पूरा होने की संभावना है।
इसके बाद पथ प्रकाश व्यवस्था का कार्य पूरा होना है। कार्य की प्रगति को देखते हुए चार साल तक इंतजार करने वाले लोगों को महज रविवार तक पुल का कार्य पूरा होने का इंतजार कर लेना चाहिए क्योंकि लापरवाही का खामियाजा विभाग को नहीं आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
हादसा होने पर सेतु निगम के अफसर तो यही कहेंगे कि विभाग ने तो रोक लगाई थी। वाहन सवार जल्दबाजी के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुल का कार्य इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा और शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कार्य तेजी से किया जा रहा है।
