Etawah: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया...पुलिस ने खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया

इटावा, अमृत विचार। शहर के फ्रेंड़स कालोनी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लगभग दस दिन बाद भी नामजद आरेापी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगों ने इटावा कानपुर हाईवे पर आईटीआई चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेडकर जाम खुलवा दिया।

शहर के मोहल्ला अड्डा नारायन लवी कुशवाहा उम्र 14 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। मामले में मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच परिवारीजन नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित हो उठे। गुरुवार की दोपहर उन्होंने इटावा हाईवे कानपुर जाम कर दिया। 

सीओ सिटी अमित कुमार सिंह और एसडीएम राघव विक्रम लोगों को समझाते रहे। करीब दो घंटे जमा लगा रहा। इस बीच कुछ शरारती तत्वों ने जाम में फंसे ट्रक चालकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठियों से भीड़ को खदेड दिया। इसके बाद जाम खुल गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: छत पर सोता रहा पिता, नीचे बेटे की हो गई हत्या...घर के करीबी पर वारदात का शक

संबंधित समाचार