बरेली: नेताओं की चली घुसपैठ, लखनऊ से आवंटित हुए कई धान क्रय केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। धान क्रय केंद्रों पर हो रही मनमानी के पीछे नेताओं की घुसपैठ को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है। जनपद में कई केंद्र ऐसे हैं जहां नेताओं के इशारे पर धान खरीद की जा रही है। कई केंद्रों को नेताओं ने अपनी सिफारिश के चलते लखनऊ से आवंटित कराया है। लखनऊ से …

बरेली, अमृत विचार। धान क्रय केंद्रों पर हो रही मनमानी के पीछे नेताओं की घुसपैठ को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है। जनपद में कई केंद्र ऐसे हैं जहां नेताओं के इशारे पर धान खरीद की जा रही है। कई केंद्रों को नेताओं ने अपनी सिफारिश के चलते लखनऊ से आवंटित कराया है। लखनऊ से जो सूची आई है जिला प्रशासन ने उस सूची में शामिल केंद्रों पर सिर्फ व्यवस्था करायी है, अलग से कोई केंद्र नहीं बनाया है। यही वजह है कि जिन केंद्रों पर गड़बड़ी हो रही है उनके खिलाफ अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

आंवला क्षेत्र में अलीगंज के केंद्र प्रभारी भगवान दास पर धान खरीद में गड़बड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने को लेकर भी कुछ बड़े नेता अधिकारियों से नाखुश हो गये हैं। बताते हैं कि केंद्र प्रभारी एक नेता के इशारे पर मनमानी से धान खरीद रहा था। नाम न छापने की शर्त पर जिले के एक बड़े प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि आंवला तहसील क्षेत्र में ऐसी जगह केंद्र बनाये गए हैं जहां सिर्फ मनमानी हो सके।

मीरगंज, नवाबगंज और फरीदपुर में कई ऐसे क्रय केंद्र हैं जिनकी सूची सीधे लखनऊ से आयी है। लखनऊ में बैठे अफसरों ने बरेली के क्रय केंद्रों को बगैर जमीनी हकीकत जाने घोषित कर दिया। उनकी निगरानी करने में अधिकारियों को दिक्कतें आ रही हैं। खादी के गठजोड़ की वजह से कई केंद्र प्रभारी खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां के अधिकारी शासन के नियमों का पालन कराने में जुटे हैं। गड़बड़ी रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार