बहराइच: तन्त्र मंत्र के चक्कर में पिता बना हैवान! 3 वर्षीय बेटे को भूँसे के ढेर में दबाया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौत घटना के बाद से पिता और दादी फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

बाबागंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम चितरहिया गांव निवासी एक ग्रामीण ने तंत्र-मंत्र के चलते अपने 3 वर्षीय बालक को भूसे के ढेर में दबा दिया। इसके बाद कमरे को बंद कर दिया। कुछ देर बाद मां तलाश करते हुए पहुंची तो माजरा देख परेशान हो गई। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी पिता और दादी फरार हैं।

रुपईडीहा थाना के ग्राम चितरहिया गावँ में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बुधवार शाम को काफी देर से गायब गांव निवासी माँ, अपने तीन वर्षीय अबोध बालक आनंद वर्मा की तलाश में दर-दर भटकने लगी। किसी अनहोनी की आशंका में, वह रोते विलखते, घर के आसपास पड़ोसियों सहित गांव के विभिन्न स्थानों पर ढूंढने व लोगों से पूछताछ रही, लेकिन उसके जिगर के टुकड़े का कहीं भी पता नहीं चल सका। 

काफी देर बाद जब उसे, उसी के ही ताला बंद भुसैले में किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी, तो वह भागी दौड़ी बन्द भुसैले का ताला खोल कर अंदर गयी, तो देखा कि उसका बेटा भूँसे के ढेर में दबा पड़ा कराह रहा है। उसके मुँह में कपड़ा ठूंसा हुआ है और हाथ पैर बंधे हुये हैं। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर बिना किसी देरी के, उसे कस्बा बाबागंज स्थिति निजी अस्पताल वर्मा नरसिंग होम में भर्ती कराया गया। 

जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत को गम्भीर देखते हुये चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय लाते समय देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पिता और दादी फरार चल रहे हैं। तलाश की जा रही है।

कल ही आए थे माँ बेटा 

गांव के लोगों ने बताया कि मां और तीन वर्षीय बेटा आनंद गुरुवार को ही अपने मायके से घर आयी हुयी थी। ग्रामीण दबी जुबान इस घटना को, तन्त्र मन्त्र की बात से भी जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि, पिता सुजीत वर्मा मंद बुद्धि का है।

यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2024: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने किया योग, बताये गए इसके महत्व

संबंधित समाचार