प्रयागराज: औचक निरीक्षण में मिली खामियां, तो सीडीओ ने लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारा/नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार गुरुवार जसरा ब्लॉक के कई गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत रेरा में बने खेल मैदान को भी देखने पहुंच गए। वहां पहुंचते ही संबंधित अधिकारी सकते में आ गये। सीडीओ ने खेल मैदान हैंड ओवर को लेकर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई।

कहा कि सप्ताह भर में खेल मैदान की साफ सफाई  कराकर संबंधित अधिकारी को सौंप दें। रेरा  में अस्थाई गोआश्रय स्थल में आधे गोवंशों को टैग नहीं लगाया गया था। जैसे ही पशु चिकित्सालय बारा के कर्मचारियों को भनक लगी टैग लगाने रेरा पहुंच गये। ज्ञात हो कि बारा में डिप्टी सीवीओ चन्द्रशेखर पाल की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन डाक्टर साहब कभी भी रेरा गांव में बने गोशाला का निरीक्षण करने नहीं गये।

9

गुरुवार को सीडीओ प्रयागराज के दौरे के बावजूद वह रेरा गांव नहीं गये। उसके बाद सीडीओ ने टिकरी तालुका कंजासा और पांडर में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। वापसी में सीडीओ गौरव कुमार ने गौहनिया में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण कर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि मनरेगा कार्य सही समय पर पूरा कराएं। सीडीओ के साथ बीडीओ जसरा अनीश अहमद भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: तन्त्र मंत्र के चक्कर में पिता बना हैवान! 3 वर्षीय बेटे को भूँसे के ढेर में दबाया, मौत

 

संबंधित समाचार