कासगंज: टूटी पुलियाओं के निर्माण को लेकर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उठाई आवाज
गंजडुंडवारा, अमृत विचार। पटियाली तहसील क्षेत्र में टूटी पड़ी पुलियाओं को ठीक कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने आवाज उठाई है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौपकर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी पुलियों का जल्द निमार्ण कार्य कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि दोनों टूटी पड़ी पुलियों पर आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। पीडब्लूडी विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।
एसडीएम पटियाली को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा गंगा कटान की वजह से आए हुए सैलाब से ओम नगरिया से लेकर रामताल वाली सड़क पर पुलिया और सनौडी से नगला जयकिशन वाली सड़क पर टूटी पड़ी पुलिया क्षेत्रीय लोगों के लिए हादसों का कारण बनी हुई है। लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि इन दोनों पुलियाओं के टूटने से सैकड़ो गांव के लोग परेशान हैं। अभी इन दोनों पुलियाओं के अभाव मे किसानों ने आसपास खेतों से होकर अस्थाई रास्ता बना लिया है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। ज्ञापन के बाद एसडीएम कुलदीप ने दोनों पुलियाओं का निर्माण करने का आश्वासन अब्दुल हफीज गांधी को दिया है।
ये भी पढ़ें। कासगंज: शहर-गांव और कस्बों में लोगों ने किया योगाभ्यास
