Auraiya की शिवानी पहुंची बिग बॉस में...अनिल कपूर से बात करते समय रोई, मां बोली- आज मुझे बेटी पर गर्व है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मां ने कहा कि बेटी ने बेटे से बड़ा नाम कर दिया।आज मुझे अपनी बेटी पर गर्व है

औरैया, अमृत विचार। एक छोटे से गांव से निकलकर देश भर में नाम कमाने वाली शिवानी की बिग बॉस में इंट्री हो गई है। अनिल कपूर के सामने जाते ही वह रोने  लगी कहा आज उसका सपना पूरा हो गया। शिवानी के गांव अरियारी में टीवी पर लोगों ने कार्यक्रम देखा। शिवानी की मां ने कहा की बेटे की आश में जब तीसरी बेटी हो गई थी तो गम मनाया था आज उसी बेटी ने नाम रोशन कर दिया। हमे गर्व है अपनी बेटी पर। 

बिग बॉस में जाने से पहले शिवानी ने बताया कि जब उनका जन्म हुआ था तब मातम छा गया था। उनकी मां ने उनसे पहले तीन लड़कियों को जन्म दिया था। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि शायद इस बार लड़का पैदा होगा, लेकिन जब वह पैदा हुईं तब गांव में शोक मनाया जाने लगा।शिवानी के जन्म के एक साल बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई। वह कभी यह समझ ही नहीं पाईं कि एक पिता का प्यार क्या होता है। 

पिता के जाने के बाद उनकी मां दिन-रात काम करके जैसे-तैसे उन्हें और उनकी तीन बहनों को एक वक्त का खाना दे पाती थीं। ऐसी हालत में शिवानी ने अपनी मां के सामने स्कूल जाने की इच्छा जताई। उनकी मां ने उन्हें पढ़ाने से मना कर दिया। ऐसे में शिवानी ने लोगों के घरों में काम किया, पैसे कमाए और अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वीडियो बनाना शुरू किया तो लोग पगलिया नचनिया जाने क्या क्या कहने लगे थे। लेकिन आज सभी उससे खुश है। 

शुक्रवार रात जब बिग बॉस OTT 3 में शिवानी पहुंची तो अनिल कपूर के सामने रो पड़ी कहा उसका सपना पूरा हो गया। कहा अनिल कपूर को टीवी पर देखती थी आज सामने है। पूरे कार्यक्रम को शिवानी के गांव वालों ने देखा। परिवार के लोग बिग बॉस में शिवानी को देखकर बहुत खुश थे। शिवानी की मां ने कहा की बेटी ने बेटे से बड़ा नाम कर दिया।आज मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।

ये भी पढ़ें- Big Boss में नजर आएंगी Auraiya की शिवानी कुमारी, इस तरह हुई थी फेमस, गांव के लोग कहते थे पागल

संबंधित समाचार