अपनी ही दुकानें तोड़ने को मजबूर हैं प्रयागराज के व्यापारी, सरकार के इस कदम से बंद हो जायेगा कारोबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर शहर की तमाम सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। वहीं नैनी में किये जा रहे ध्वस्तीकरण से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। अब व्यापारी इस नुकसान की भरपाई के लिए सीएम योगी को पत्र लिखकर गुहार लगा रहे हैं।  

नैनी स्टेशन रोड से लेकर मेवालाल की बगिया तक सड़क चौड़ीकरण के लिए किये गये ध्वस्तीकरण में हजारों व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। इसमें कोई चाय की दुकान तो कोई कपड़े और जूते व बर्तन का व्यापारी है। ध्वस्तीकरण में इन व्यापारियों की दुकान के साथ मकान का आधा हिस्सा गिरा दिया गया। जिससे इनके करोबार पर बड़ा असर पड़ा है। शनिवार को सभी व्यापारियों ने एक जुट होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुआवजे की मांग की है। 

व्यापार मंडल महामंत्री एवं भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल ने एक पत्र के माध्यम से संपूर्ण नैनी क्षेत्र के व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड, कसाई मोहल्ला, जेल रोड, खारकोनी, लोकपुर ,अरैल, नई बाजार इन स्थानों पर पीडीए द्वारा चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। जिसमें मकान दुकान तोड़े गए एवं लोगों का एक लाख से लेकर पांच लाख तक का नुकसान हुआ। सैकड़ो व्यापारी बेघर हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है की प्रयागराज के जिला अधिकारी से जांच कराते हुए व्यापारियों को उचित मुआवजा दिया जाए। 

4 - 2024-06-22T152352.112

कर्ज में डूब गये व्यापारी
मुआवजा न मिलने से हर व्यापारी चार से पांच लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है। चौड़ीकरण के चलते 5 माह से पूरा कारोबार ठप पड़ा हुआ है। इनमें से किसी ने ब्याज पर पैसे लेकर व्यापार में लगाए तो किसी ने मकान में लगाया। अब न दुकान बची और न मकान। व्यापारी बेरोजगार होने के साथ बेघर भी हो चुके है।

5 - 2024-06-22T152714.131

कार्य में हो रही देरी जनता परेशान
प्रयागराज में कुम्भ के लिए हो रहे निर्माण कार्य में देरी से आम जनता परेशान हो रही है। लोक निर्माण विभाग ,जल निगम  नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का जो काम कर रहे है उसकी वजह से शहर के मुख्य चौराहे और सड़कों पर गड्ढे खोदे गए है। जिसकी वजह से सड़क छोटी हो गई है। इसका नतीजा ये है कि हर दिन ट्रैफिक जाम हो रहा है। 5 किलो मीटर का सफर लोग 2 घण्टे में पूरा कर पा रहे है। 

ये भी पढ़ें -UGC-net exam: कुशीनगर के छात्र से हो रही पूछताछ! टेलीग्राम पर शेयर किया गया था पेपर

संबंधित समाचार