BSP Review Meeting: मायावती ने की पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, आकाश आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक और राजनीतिक उत्तराधिकारी
लखनऊ, अमृत विचारः अठारहवीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने सभी पदाधिकारियों के साथ महात्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मायावती ने पार्टी के काम को नए सिरे से शुरू करने को कहा। वहीं आकाश आनंद को मुख्य धारा में लाने की कोशिश भी की। जहां मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक और अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना दिया है।
इस मौके पर कई अहम निर्णय भी लिए गए। करीब दो घंटे चली इस बैठक में मायावती ने पार्टी की सदस्यता शुल्क को घटाने का निर्णय लिया है। अब सदस्यता शुल्क 200 रुपए से घट कर 50 रुपए कर दिया जाएगा। इस बैठक में सेक्टर प्रभारियों की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। इस बैठक के बाद संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव भी किए जाएंगे। इसे लेकर पार्टी ने पहले भी निर्देश जारी किए है।
लखनऊ:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 23, 2024
सपा प्रमुख मायावती की बैठक
सभी प्रदेशों के पदाधिकारी मौजूद
आकाश आनंद भी बैठक में हुए शामिल
आकाश आनंद ने मायावती के छुए पैर
मायावती ने आकाश आनंद को दिया आशीर्वाद
बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार को लेकर होगी समीक्षा
आकाश आनंद को मुख्य धारा में लाने की भी कोशिश… pic.twitter.com/bhzmLY1qNL
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के दस सांसद चुन कर लोकसभा में पहुंचे थे, लेकिन इस बार पार्टी खाता ही नहीं खोल पाई और शुन्य में ही सिमट कर रह गई। एक ओर पार्टी का प्रदर्शन पहले से सही नहीं है। वहीं कई कोआर्डिनेटरों से लेकर जिला स्तर के कई पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है। इस समीक्षा बैठक में बीएसपी के नेता अलग-अलग राज्यों के पदाधिकारियों मौजूद थे। झारखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने को कहा।
यह भी पढ़ेः 14.90 लाख से तैयार होंगे किचन गार्डन, 298 विद्यालयों में काम शुरू
