MP News: इंदौर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मृतक कैलाश विजयवर्गीय का करीबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का है, जहां बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या की गई है।

बता दें मृतक का नाम मोनू कल्याणे है जो मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेहद करीबी था। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते मोनू कल्याणे को गोली मारी गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। 

ये भी पढे़ं-Bihar: अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना

 

 

संबंधित समाचार