मुरादाबाद : पत्नी को तलाक देकर बच्चों समेत घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। निकाह के छह साल बाद पति ने दूसरी महिला से संबंध बना लिए। पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बाद में तलाक देकर विवाहिता को मय बच्चों घर से निकाल दिया।  पाकबड़ा थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसका कहना …

मुरादाबाद,अमृत विचार। निकाह के छह साल बाद पति ने दूसरी महिला से संबंध बना लिए। पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बाद में तलाक देकर विवाहिता को मय बच्चों घर से निकाल दिया।  पाकबड़ा थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची।

उसका कहना था कि करीब छह साल पहले उसका निकाह इस्लामनगर निवासी फुरकान के साथ हुआ था। उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल चल रहा था। उसके दो बच्चे भी हुए। महिला के अनुसार कुछ दिनों से पति दूसरी औरत के संपर्क में आ गया। जिस कारण उसने बच्चों से भी दूरी बनानी शुरू कर दी। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो पति समेत अन्य ससुराली भी उसे धमकाने लगे। आरोप है कि कुछ दिनों पहले पति दूसरी औरत को घर ले आया। विरोध करने पर जमकर पिटाई की। मासूम बेटे को भी पटक दिया।

आरोप है कि बाद में तीन तलाक देकर उसे बच्चों संग घर से निकाल दिया। एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को पति फुरकान समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार