Kanpur News: नरवल में कंकाल मिलने से सनसनी...पास में स्कर्ट और चप्पल मिली, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नरवल में कंकाल मिलने से फैली सनसनी

कानपुर, अमृत विचार। नरवल थाना क्षेत्र के बारादरी गांव के जंगलों में रविवार सुबह एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। चरवाहों ने कंकाल देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पाया की कंकाल किसी बच्ची का है। मौके पर एसओ नरवल के साथ एसीपी चकेरी भी पहुंचे। 

कई हिस्सों में बंटा कंकाल

कंकाल कई हिस्सों में बंट चुका था। ऐसे में फोरेंसिक फील्ड यूनिट को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। वहीं आसपास के ग्रामीणों से भी पुलिस ने जानकारी करने का प्रयास किया। एसीपी दिलीप कुमार ने बताया कि बारादरी के जंगलों में बच्ची के शव के अवशेष मिले हैं पास ही एक स्कर्ट और चप्पल भी मिली है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP: पत्नी और विभाग को दिया धोखा...महिला सिपाही से आशिकी ले डूबी, अर्श से फर्श पर पहुंचे कृपाशंकर, CO से बने सिपाही

संबंधित समाचार