संभल: धर्म छिपाकर कर ली शादी, अब धर्म परिवर्तन के लिए उत्पीड़न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचारः ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने छह साल पहले अपना धर्म छिपाकर बिहार की महिला से शादी कर ली। अब महिला ने पति पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हुए मारपीट व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

बिहार प्रदेश के जनपद समस्तीपुर के गांव केशो पट्टी निवासी रामप्रीत यादव की पुत्री रीता ने रविवार को ऐचोड़ा कंबोह थाने पहुंचकर तहरीर दी। कहा कि छह वर्ष पहले दिल्ली में रहते समय ऐंचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी छोटू से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद रीता ने छोटू के साथ शादी कर ली। दंपति पर तीन बच्चे हैं।

आरोप है कि गांव खैरपुर आने के बाद छोटू के दूसरे समुदाय के होने की बात पता चली। पति का वास्तविक नाम कर्रार है। रीता का कहना है कि कर्रार अब धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा है। विरोध करने पर मारपीट करता है। थाना प्रभारी रेनू देवी ने बताया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। किसी संगठन के बहकावे में आकर रीता ने अब धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- संभल : बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे राशन डीलर की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

संबंधित समाचार