अपात्र नहीं ले सकेंगे वृद्धा पेंशन, घर-घर जाकर सोशल आडिट टीम जुटाएगी ब्यौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। अब अपात्र वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं ले सकेंगे। साथ ही गलत तरीके से पारिवारिक लाभ योजना का लाभ लेना भी अब आसान नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि अब इस योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के घर सोशल आडिट की टीम पहुंचेगी। यह टीम यहां से नहीं बल्कि शासन से आएगी। अपात्र होने की स्थिति में नाम सूची से बाहर कर दिया जाएगा। शासन की नई पहल से पारदर्शिता आएगी। 

जनपद में एक हजार 148 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें एक लाख पांच हजार से अधिक वृद्धा पेंशनर है, जबकि पिछले साल चार हजार से अधिक को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ ले चुके हैं। वृद्धावस्था पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना का सोशल आडिट होगा। समाज कल्याण विभाग पहली बार बड़े पैमाने पर अपनी दोनों योजनाओं का सोशल आडिट कराने जा रहा है। इसके जरिये विभाग दोनों योजनाओं की जमीनी हकीकत से रू-ब-रू हो सकेगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर विभाग दोनों योजनाओं में जुड़े अपात्र लाभार्थियों को बाहर करेगा और वहीं वंचित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ेगा। सरकारी योजनाओं का आडिट निदेशालय द्वारा अपनी टीमों से करवाया जाता है। प्रदेश के 30 जनपदों में आडिट होना है, जिसमें प्रतापगढ़ भी शामिल है। पहली बार आडिट की व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसमें एक-एक लाभार्थियों से टीम मिलकर उनका पूरा ब्योरा जुटाएंगे। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि वृद्धा पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों से सोशल आडिट की टीम जाकर मिलेंगे। उनसे मिले ब्योरे को शासन में रिपोर्ट करेंगे। पहली बार सोशल आडिट होने की व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

ये भी पढ़ें -Prayagraj accident: टैंकर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला, ऑन स्पॉट हुई मौत

संबंधित समाचार