Kanpur: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, PDA तैयार करेगी युवा टीम, पार्टी जिलाध्यक्ष बोले- छात्रों संग हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सपा पीडीए अभियान चलाकर शहर में युवा टीम तैयार करेगी, जो भावी रणनीति के अंतर्गत वर्ष 2027 के मिशन पर काम करेगी। प्रत्येक परिवार के मुखिया को मिशन में भागीदार बनाकर एक नया संदेश देने का काम किया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने दी। 

नवीन मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में रविवार को पदाधिकारियों, कार्यसमिति की सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष व फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। सपा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में अपने बूथों पर ऐतिहासिक जीत दिलाने पर प्रथम चरण में 50 पीडीए कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। 

सपा जिला प्रवक्ता रजत मिश्रा को मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में मेहनत व लगन से कार्य किया, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी सहयोग करें। पीडीए और प्रबुद्ध व्यपारी समाज सेवा में अग्रणी साथी ब्राह्मण सभा, शिक्षक सभा व सपा की बैठक यह तय करती है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिसको प्रत्याशी बनाकर भेजेंगे सपा व गठबंधन उसको विजय बनाएगी। 

छात्रों के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए, अन्यथा सपा इस पर आंदोलनात्मक कदम उठाएगी। प्रदेश सचिव केके शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,परमवीर गंभीर,महेंद्र सिंह,हाजी अयूब आलम, सत्यनारायण गहरवार, रजत मिश्रा, इशरत इराकी,  अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, आसिफ कादरी, वरुण जायसवाल, मुमताज मंसूरी, आकाश यादव, संजय निषाद, राजेंद्र जैसवाल, केके मिश्रा, रामू वर्मा, अतीक खान,शादाब खान, रेखा यादव, उमा कठेरिया, मालती देवी,  अलिशान,नसीम अहमद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: रतनपुर योजना में चमकेंगी सड़कें, फुटपाथ व ग्रीनबेल्ट होगी विकसित, नगर निगम ने एक बार फिर जारी किए टेंडर

 

संबंधित समाचार