बहराइच: केटीएल कम्पनी जीएम को धमकी देने वाले गिरफ्तार-विधायक ने दर्ज कराया था केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। महसी के भाजपा विधायक के नाम पर केटीएल कम्पनी के जनरल मैनेजर को फोन कर धमकी देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लखनऊ में केटीएल कम्पनी के जीएम ऑफिस में बैठते हैं। वर्ष भर पूर्व जीएम को फोन कर धमकी दी थी। अनुचित लाभ लेने के लिए मोबाइल से खुद को भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से फोन करते हुए केटीएल कम्पनी के मैनेजर को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। इसकी जानकारी जीएम ने विधायक को दी। जानकारी होते ही विधायक ने अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली नगर में बीते सप्ताह केस दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि फर्जी कागजात के सहारे सिम लेकर दोनों ने जीएम को फोन किया था। पुलिस और सर्विलांस टीम ने मनोज गुप्ता और आदर्श शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों प्राइवेट अस्पताल का संचालन करते हैं। साथ ही वाहन सर्विस जल्दी करवाने के लिए भाजपा विधायक के नाम का सहारा लिया था।

ये भी पढ़ें -ऑडियो वायरल होने पर एसपी अमेठी ने सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित, जानिये पूरा मामला

संबंधित समाचार