लखनऊ में कुर्बानी के नाम पर मौलाना से ठगी, पुलिस कर रही जांच
गोमतीनगर इलाके में रहने वाले मदरसा के मौलाना से हुई वारदात
लखनऊ, अमृत विचार। कुर्बानी के नाम पर एक मौलाना से ठगी का मामला सामने आया है। कुर्बानी के नाम पर 42 हजार रुपये का जानवर खरीदवाया। इसके बदले में 14 हजार अतिरिक्त रकम वसूल ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। जिस पर पुलिस टीम जांच कर रही है।
जहीर अब्बास वारसिया मदरसा के मौलाना है। वह गोमती नगर के रहते हैं। जहीर के मुताबिक 15 जून को मुंबई से शब्बीर मकवाना नाम के व्यक्ति ने कॉल की। उनसे दो जानवरों की कुर्बानी करने की गुजारिश की। मौलाना ने 17 जून को बकरीद के दिन 42 हजार के 2 जानवर खरीदे और कुर्बानी करा दी। आरोपी शब्बीर मकवाना ने जहीर अब्बास के व्हाट्सअप पर एक स्क्रीनशॉट भेजा। जिसमें 56 हजार रूपये ट्रांसफर दिखाया गया था। मौलाना के पास उसने तुरंत फोन कर कहा कि हमने गलती से आपको 42 की बजाय 56 हजार भेज दिए हैं। जो पैसे ज्यादा गए हैं वापस कर दीजिए।
मौलान ने मदरसा का अकाउंट चेक करने की बजाय स्क्रीनशॉट पर भरोसा किया और 14 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब अकाउंट चेक किया तो पता चला कि खाते में कोई पैसे नहीं आए हैं। जो स्क्रीनशॉट भेजा गया था वह गलत था। मौलाना ने शब्बीर मकवाना से संपर्क करने का प्रयास किया। उसका फोन बंद था, कई दिनों के इंतजार के बाद मौलाना ने आज साइबर सेल में शिकायत की। साइबर क्राइम सेल प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-जिम्नास्टिक अकेडमी से घर लौट रहे छात्रों को अगवा करने की कोशिश
