Bareilly Gangwar: सत्ताधारी नेताओं के जरिए आत्मसमर्पण के फिराक में राणा, अब तक चंद गुर्गों तक ही पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: राजीव राणा बरेली के ही एक और सत्ताधारी नेता के संपर्क में बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी नेता के जरिए वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के फिराक में है। 

पुलिस अभी इस मामले में कुछ गुर्गों तक ही पहुंच पाई है। राणा का प्रमुख साथी हिस्ट्रीशीटर केपी यादव भी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद से ही राणा सत्ताधारी नेताओं के जरिए मामला निपटाने में लगा हुआ है। एक बड़े सत्ताधारी नेता के उसकी मदद करने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक केपी यादव ने जिला छोड़कर किसी दूसरे राज्य में शरण ले ली है।

जेसीबी मालिक का राणा ग्रुप से विवाद
सुरेश शर्मा नगर के जिस व्यक्ति ने प्लॉट पर कब्जा करने के लिए अपनी दो जेसीबी भेजी थीं, उसके साथ राणा ग्रुप का विवाद शुरू हो गया है। जेसीबी मालिक का कहना है कि उसने राणा के कहने पर जेसीबी भेजी थीं जिनमें घटनास्थल पर आग लगा दी गई। जेसीबी पुलिस के कब्जे में हैं जिन्हें छुड़ाने और नुकसान का भुगतान राणा ग्रुप को करना होगा। उसका कहना है कि जेसीबी ले जाते समय राणा ने दावा किया था कि पुलिस से पूरी सेटिंग है।

यह भी पढ़ें- बरेली में गैंगवार: कोर्ट का आदेश तो था ही नहीं फिर कैसे IG से मिला राणा?, SSP ने कर दिया साफ...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार