बरेली: अफसर फिर से टैक्स वसूलने के इंतजार में, पार्षद बोर्ड बैठक में उठाएंगे मुद्दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। टैक्स विभाग के अफसर एक बार फिर से हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी में हैं और मेयर के शहर में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं पार्षद भी अब मामले को बोर्ड बैठकर में जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी कर रहे हैं। 6 जुलाई को कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद ही बोर्ड बैठक होगी।

जीआईएस सर्वे के आधार पर नया हाउस टैक्स लगाया गया है। इसमें भवनस्वामियों को कई गुना अधिक टैक्स का बिल आया है। इसका विरोध होने पर मेयर ने तत्काल नए साफ्टवेयर की व्यवस्था को रोकने का निर्देश दिया था। 

सोमवार को कर विभाग के अधिकारियों में चर्चा रही कि नए साफ्टवेयर में सुधार कर लिया गया है लेकिन मेयर शहर के बाहर हैं और मंगलवार को उनके आने पर उनकी अनुमित लेकर फिर से टैक्स जमा करने और बिल निकालने की व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। जबकि कुछ पार्षदों ने तैयारी कर ली है कि अब वह किसी से टैक्स को लेकर बात नहीं करें और सीधे कार्यकारिणी की बैठक में मुद्दा उठाएंगे।

आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी
पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि फर्जी सर्वे को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक समस्या का निदान नहीं होता है, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। बिलों में सुधार करने बहाने सिर्फ दिखावे के लिए खिड़की बंद की गई है। अगर अफसर बुलाएंगे तो जाएंगे लेकिन लोगों की समस्या का निदान होना चाहिए।

अगर पार्षद किसी के झांसे में आकर 2024- 25 से हाउस टैक्स लागू होने की व्यवस्था पर राजी हो गए तो आने वाली पीढ़ी उनको माफ नहीं करेगी। वह मंगलवार से लोगों और अधिवक्ताओं से मिलकर आंदोलन की तैयारी करेंगे। टैक्स विभाग के पास कोई आंकड़ा सही नहीं है।

पुराने भवनों पर छूट दोबारा शुरू की जाए
सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने बताया कि सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष से को मामले की जानकारी दी है। बोर्ड की बैठक में मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। उपसभापति सर्वेश रस्तोगी ने बताया कि टैक्स 2024- 25 से लागू किया जाए। इसे बोर्ड की प्रत्याशा बैठक में स्वीकृति के लिए मेयर को भी लिखकर दिया है। जो गड़बड़ियां हैं उसे दूर कराया जाएगा। पार्षद मुकेश सिंघल ने बताया कि 174-2 धारा के तहत पुराने भवनों पर जो छूट मिल रही थी, उसे फिर से शुरू किया जाए। अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो बोर्ड की बैठक में मुद्दा उठाया जाएगा।

कर जमा खिड़की बंद होने से कर्मचारियों की मौज
टैक्स विभाग की खिड़की बंद होने से कर्मचारियों की मौज है। सोमवार को विभाग के पुराने भवन में निर्माण कार्य चल रहा था और कर्मचारी आराम से बैठे थे। तीन कर्मचारी आपस में चर्चा कर रहे थे कि एसी लग जाता तो अच्छा होता।

ये भी पढे़ं- ...तो अब इतने दिन होगी बारिश! दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट, रात को फिर हुई मुसीबत

 

संबंधित समाचार