बरेली: भतीजा फावड़ा लेकर ताई के पीछे दौड़ा और कर दिया हमला, आरोपी फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। अपने भाइयों को मार रहे युवक को बचाने गई महिला पर उसके भतीजे ने फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं ताई के तहरीर के आधार पर आरोपी भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना आंवला के राजपुर खुर्द निवासी रामवेटी पत्नी भगवान दास के भतीजे शिशुपाल ने बताया कि उसका चचेरा भाई सचिन अपने भाई अनिल और सत्यवीर से झगड़ा कर रहा था। इस दौरान उनकी ताई रामवेटी झगड़े के दौरा बचाने पहुंच गई।

इस दौरान सचिन अपने भाइयों को छोड़कर ताई के ऊपर फावड़ा लेकर दौड़ पड़ा। जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ताई की तहरीर के आधार पर भतीजे सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें- ये क्या बोल गए सांसद छत्रपाल गंगवार?, अखिलेश यादव बोले- ये संविधान विरोधी है...

संबंधित समाचार