राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में बसे अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सदियों से चला आ रहा दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे भारत में …
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में बसे अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सदियों से चला आ रहा दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे भारत में विशेषकर पूर्वी भारत में दस दिन तक मनाया जाता है।
राष्ट्रपति ने कहा त्योहार के दौरान श्रद्धालुगण बल, बुद्धि, और सौभाग्य के लिए मातृदेवी की पूजा शक्ति स्मरण देवी दुर्गा, विद्या एवं बुद्धि की देवी सरस्वती और समृद्धि दायिनी देवी लक्ष्मी के रूप में करते हैं। दुर्गा पूजा हमारी परंपरा में नारियों के सम्मान का प्रतीक है और इस अवसर पर हम सब को नारियों के सशक्तीकरण का दृढ संकल्प लेना चाहिए। ”
उन्होंने कहा, “ऐसी मान्यता है कि अजेय असुर पर विजय पाने के लिए देवी दुर्गा ने सभी देवताओं की सामूहिक शक्ति का प्रयोग किया था। इस त्यौहार से हमें यह संदेश प्राप्त होता है कि इस कठिन समय में हम सब भी एकजुट होकर हर प्रकार के संकट पर विजय पा सकते हैं।”
