वारदात: बुलंदशहर में आलू व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े आलू व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गये। बता दें कि दो दिन पूर्व चावल व्यापारी की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस वारादात के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि औरंगाबाद निवासी आलू व्यापारी फकरू मंगलवार को सब्जी मंडी गए थे। दोपहर को वहां से डेढ़ लाख रूपए लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के नई मंडी चौकी से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक कर काफी देर तक बातचीत की। उसके बाद तमंचा निकाल कर उनकी कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही फकरु जमीन पर गिर गए और वहां खड़े आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जूट गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक औरंगाबाद नगर पंचायत से वार्ड मेंबर का चुनाव भी लड़ चुका है। मृतक से हमलावरों ने लूट नही की। उन्होंने बताया कि अज्ञात बाइक सवार दो हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी को केवल चुनाव के समय ही आते हैं जंगलराज के जंगली सपने : तेजस्वी

संबंधित समाचार