देहरादून: BJP ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैनी पार्टी से निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्य राज सैनी और उसके नौकर पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी थी वहीं अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

संबंधित समाचार