पीलीभीत: फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव, खुदकुशी की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत, अमृत विचार: परिवार में हुई मामूली कहासुनी के बाद एक श्रमिक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।  अपने ही कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटककर खुदकुशी कर ली। दूसरे दिन सुबह शव फंदे से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। न्यूरिया पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा वसंतापुर के रहने वाले 32 वर्षीय अमरपाल पुत्र तिलकराम मजदूरी करते थे। मंगलवार देर शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचने के बाद पत्नी सोमवती से मामूली कहासुनी हो गई थी। रात को खाना खाने के बाद सभी कमरों में सोने चले गए।

रात में किसी वक्त अमरपाल ने साड़ी का फंदा बनाया और कमरे में ही फंदे से लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह परिवार वाले जागे और कमरे में पहुंचे तो अमरपाल का शव फंदे से लटका देख होश उड़ गए। परिवार में चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग जमा हो गए।  इसकी सूचना पुलिस को दी गई। न्यूरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत, घुंघचिहाई और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में हुए हादसे...मचा कोहराम

संबंधित समाचार