लखनऊ: मालिक का भरोसा जीत दुकान में चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। सहादतगंज पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में काम करने वाले युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, वजीरबाग रोड रुस्तम नगर निवासी सैयद इफ्तिखार की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 7 सालों से उनकी दुकान पर वजीरबाग रोड सहादतगंज निवासी हसन मियां काम कर रहा था।

हसन अपने मलिक का भरोसा जीत दुकान का सारा काम अकेले संभालता था। हसन की नीयत खराब हो गई। वो पेचकस से मालिक की गैर मौजूदगी में गल्ले से पैसा निकाल लेता था। बिना रसीद दिए सामान भी बेच दिए। 15 जून को ज्यादा पैसे की जरूरत होने पर पेचकस से पैसे निकालने का प्रयास किया। तो लॉक टूट गया।

उसने डेढ़ लाख रुपये निकाल कर घर में रख दिये। लॉक टूटा देख सैयद इफ्तार को शक हो गया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई तो हसन फरार हो गया। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चोरी की बात कबूल की। आरोपी के घर से अन्य सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया मार्च 2023 से चोरी कर रहा था।

ये भी पढे:-यूपी के 60 हजार शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन, लेकिन जानिए अभी कितना करना होगा इंतजार और क्या कहते हैं शिक्षक नेता

संबंधित समाचार