बरेली: भरभरा कर गिरी पूर्व प्रधान के मकान की दीवार, पत्नी और चचेरे भाई की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व प्रधान के निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे उसमें दबकर पूर्व प्रधान की पत्नी और चचेरा भाई दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर लेखपाल और काननूगो मौके पर पहुंच गए। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हाफिजगंज में पूर्व प्रधान रामदास के मकान का निर्माण हो रहा है। आज अचानक दो बजे के समय निमार्णाधीन मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें उसकी 55 वर्षीय पत्नी रूकमा देवी और और 40 वर्षीय चचेरा भाई यादराम पुत्र लालता प्रसाद दिवार के मलवे में दब गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उपचार के लिए रुकमा देवी को सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं यादराम को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर लेखपाल अंकित शर्मा और कानूनगो मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: SSP अनुराग आर्य ने संभाला कार्यभार, बोले-भू-माफियाओं के खिलाफ की जाएगी कठोर कार्रवाई

संबंधित समाचार