फिरोजाबाद: दो भाइयों के आपसी झगड़े में फायरिंग, पड़ोसी महिला को लगी गोली
फिरोजाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की रात दो भाइयों के झगड़े में फायरिंग हो गई, जिसकी गोली जाकर पड़ोसी महिला के लगी। घटना के बाद दोनों भाई फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।
दरअसल ये घटना जसराना थाना क्षेत्र के कटेना हर्षा गांव का है। करीब रात10 बजे दो भाई शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान एक भाई ने फायरिंग कर दी। गोली सीधा जाकर पड़ोसी महिला के पेट को भेद गई। इससे महिला घायल होकर वहीं गिर गई।
परिजनों ने ये देख आनन फानन में महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी प्राप्त की। हालांकि तब तक आरोपी दोनों भाई फरार हो गए। पुलिस ने मामाल दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें। फिरोजाबाद: गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म...फिर कुछ देर बाद मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा
