कासगंज: शहर को बंदरों के आतंक से दिलाई जाएगी मुक्ति, व्यापार मंडल के जिलाप्रभारी ने DM से की भेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत, बताई शहर की समस्याए

कासगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के स्थानीय जिलाप्रभारी ने नवागत डीएम से मुलाकात की, पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शहर की समस्याओं को बताते हुए निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करने की मांग की।

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाप्रभारी दीपक गुप्ता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर नवागत जिलाधिकारी मेधा रुपम से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शहर की समस्याओं को बिंदू बार बताते हुए उनकी समाधान की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि शहर में बंदरों का आतंक है।

आम लोग इस आतंक से परेशान रहते हैं। शहर को बंदरों के आतंक से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने प्रभूपार्क के सौंदर्यीकरण एवं शहर के मुख्य बाजार में शौचालय बनाए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि शहर के बाजार में शौचालय न होने से महिलाओं को दिक्कत होती है। यह प्रमुख समस्या है। इसका समाधान होना चाहिए। डीएम ने जिला प्रभारी को आश्वास्त किया है।

ये भी पढ़ें। कासगंज: अभी से कर लिए जाएं सुरक्षात्मक उपाय, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त...DM ने SP के साथ बांध का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार