बरेली: सेना के जवान समेत 48 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सेना का एक जवान, वीपीसीएल के छह लोग, कृष्णा नगर के दो लोग संक्रमित निकले हैं। वहीं, भमौरा, महानगर, प्रेमनगर के लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक कोरोना संक्रमित …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सेना का एक जवान, वीपीसीएल के छह लोग, कृष्णा नगर के दो लोग संक्रमित निकले हैं। वहीं, भमौरा, महानगर, प्रेमनगर के लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई है। 55 वर्षीय इस संक्रमित को सांस लेने में दिक्कत थी। वह पिछले छह दिनों से कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती थे।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट मशीन से जांच में 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
सिविल लाइंस, कटरा चांद खां, काजीटोला, सुभाष नगर, साहु हैदराबाद, मिलक, बाला जी बिहार, बंसत विहार, कृष्णा नगर, प्रेमनगर, मोहल्ला माहीबाग, करगैना, भीमगजरानी, मुड़िया, फतेहगंज, स्वाले नगर, बल्लिया, बृजलोक कालोनी, बदायूं रोड, भमौरा, धनेली, सीबीगंज, अमित एक्लेंव, बिहारीपुर, महानगर, इफ्को, पटवइया।
