प्रयागराज: निजी अस्पताल में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, चक्काजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के घूरपुर थानांतर्गत करमा में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने में लगी गई। जानकारी के मुताबिक घूरपुर थानांतर्गत हाथीगनी गांव का मजरा चोरहिया निवासी राम कैलाश का पुत्र विनोद पटेल 32 को पथरी की शिकायत थी। 

इस पर वह करमा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम को आपरेशन कराया था। रात में अचानक तबियत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह लोग लामबंद होकर करमा बाजार पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों ने बाद में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश में लगी है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार