अयोध्या: जिले के 17 अफसरों को मिली परिषदीय विद्यालयों की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक जुलाई को आठ बजे प्रार्थना सभा में रहेगे मौजूद, जिलाधिकारी ने डिजिटल उपस्थिति को लेकर दिए निर्देश, बच्चों से संवाद भी करेगें

अयोध्या, अमृत विचार। गर्मी की छुट्टी के बाद पठन-पाठन के लिए आगामी एक जुलाई से खुल रहे परिषदीय विद्यालयों में नई व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए गए हैं। 1792 परिषदीय विद्यालयों में से 17 स्कूलों के लिए इन अधिकारियों को जिलाधिकारी की ओर से नामित किया गया है। यह अधिकारी एक जुलाई को प्रातः आठ बजे होने वाली प्रार्थना सभा में मौजूद रह कर डिजीटल उपस्थिति का सत्यापन करेगें।

शासन के आदेश पर जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा इन्हें बतौर नोडल अफसर तैनात किया है। यह अधिकारी स्कूल की व्यवस्था के साथ छात्रों से संवाद भी करेगें। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक और डायट प्राचार्य विकास खंड सोहावल में निरीक्षण करेंगे। 

इसके अलावा सीएमओ कम्पोजिट विद्यालय डाभासेमर मसौधा, जिला विकास अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय पूरा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्राथमिक विद्यालय राजेपुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवालामऊ, डीआईओएस कम्पोजिट विद्यालय अरकुना, जिला पंचायत राज अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय मयाभीखी, उप श्रमायुक्त कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, जिला सेवायोजक अधिकारी प्राथमिक विद्यालय करमडांडा, महाप्रबंधक जिला उद्योग प्राथमिक विद्यालय अंकारीपुर, युवा कल्याण अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय शाहगंज, जिला पूर्ति अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय ददेरा, दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय मुमताजनगर और जिला प्रोबेशन अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय कटरा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कम्पोजिट विद्यालय कोटसराय में मौजूद रहेंगे। इन अधिकारियों को ठीक आठ बजे पहुंच प्रार्थना सभा में मौजूद रहना होगा।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार