Delhi: केजरीवाल की रिहाई को लेकर AAP ने BJP मुख्यालय के निकट किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर यहां दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया। केजरीवाल दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के सिलसिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। 

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्हें निचली अदालत से जमानत मिल गई थी जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। प्रदर्शनकारी डीडीयू मार्ग पर भाजपा मुख्यालय के निकट आप कार्यालय में एकत्र हुए और केजरीवाल की रिहाई की मांग करते हुए भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने से रोकने की व्यवस्था की गई है क्योंकि विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अवरोधक लगाये गए हैं और अर्धसैनिक बलों के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया जा सकता है क्योंकि डीडीयू मार्ग पर पहले से धारा 144 लगा दी गई है। 

ये भी पढे़ं- NEET-UG प्रश्नपत्र लीक मामले में CBI ने गुजरात में सात स्थानों पर की छापेमारी

 

संबंधित समाचार