संजय झा बने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लिया गया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय झा को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जद (यू) नेता नीरज कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।’’ 

बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके झा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत भाजपा से की थी। बाद में, वह जद (यू) में शामिल हो गए। वह जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य योजना परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है। 

ये भी पढे़ं- पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू पर लिखी गई तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी 

 

 

संबंधित समाचार