अमेठी: बैंक के सामने खड़ी बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी अमृत विचार। चौकी रामगंज क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा रामगंज के सामने खड़ी बाइक पर चोरों द्वारा किया हाथ साफ करते एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल हो रहा है।

बीते सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार यादव बैंक के सामने अपनी हीरो स्प्लेंडर UP72 AC 4149 मोटरसाइकिल खड़ी कर बैंक में गए हुए थे। मौका देखकर चोर बाइक लेकर फरार हो गए। रामगंज चौकी से 200 मीटर दूरी पर चोरों द्वारा दिन दहाड़े मोटरसाइकिल की चोरी बाजार में चर्चा का विषय बनी रही। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी सीसीटीवी में कैद हुए चोर की पुलिस शिनाख्त नही लगा पाई है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: शक्तिपीठ मां वाराही मंदिर में कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने सामने, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज