बहराइच: व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर भामाशाह जन्मदिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्यापारी दुर्घटना बीमा में जिले के पांच व्यापारियों को मिला लाभ

बहराइच, अमृत विचार। महाराणा प्रताप को युद्ध में अपना सब कुछ दान करने वाले दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। विकास भवन में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि सीडीओ रम्या आर ने विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग केन्द्र केशव वर्मा, उपायुक्त व्यापार कर सीके गौतम व योगेश द्विवेदी, सीटीओ श्रुति राय, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका व अन्य लोगों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

समारोह में सर्वाधिक जीएसटी देने वाले व्यापारी आशीष कुमार साहू व बकाउल्ला खां को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सीडीओ ने संबोधन में व्यापारियों, टैक्स अधिवक्ताओं, अधिकारियों व अन्य मौजूद लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारीगण व्यापार करने के साथ सरकार को टैक्स के रूप में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। इसलिए वीर भामाशाह की तरह आप सब व्यापारी हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं।

cats

उपायुक्त जीएसटी योगेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारियों के लिए चलाई गयी व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष जनपद बहराइच में पांच व्यापारी परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। उपायुक्त उद्योग केशव राम ने बताया कि बहराइच के निवेशक बधाई के पात्र हैं क्योंकि एमओयू क्रियान्वन में जिले को उत्तर प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।

व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी ने कहा कि चाहे युद्ध काल हो या कोरोना काल में व्यापारी समाज ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वर्ष 2001 में भामाशाह सम्मान पाने वाले व्यापारी मुश्ताक अहमद ने सभी व्यापारियों से टैक्स देकर देश के लिए योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका, निर्यातक अशोक मातनहेलिया, जिला महामंत्री बृजमोहन मातनहेलिया, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, आशीष बंसल, सुमित खन्ना, विनोद टेकडी़वाल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद सिंह, कुलभूषण अरोरा, जिले के विभिन्न व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य टैक्स बार एसोशियेशन के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सचिव अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात