बरेली: नशा सुंघाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो युवक जबरन खींचकर खेत में ले गए, रातभर किशोरी के साथ की गई दरिंदगी

फरीदपुर, अमृत विचार। गांव के बाहर खड़ी एक किशोरी को दो युवक जबरन खेत में खींचकर ले गए। नशा सुंघाकर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। रातभर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम गांव के बाहर खड़ी थी। इस दौरान दो युवक उसे जबरन उठाकर खेत में ले गए। नशीला पदार्थ सुंघाकर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। देर रात तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी संग रातभर दरिंदगी की गई।

सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को परिजन किशोरी को लेकर लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गांव करपिया निवासी आरोपी बागेश और धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम तक पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी रही, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिस मुठभेड़ में सभासद हिस्ट्रीशीटर केपी यादव समेत दो गिरफ्तार, कई नए राज खुले

संबंधित समाचार