महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,”मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के …

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा,”मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं। मैं कोरोना संक्रमित हूं और आइसोलेशन में हूं। डाक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवाएं और उपचार लेना शुरू कर दिया है।”

बिहार विधानसभा चुनावों के पार्टी प्रभारी फडणवीस ने अपने संपर्क में आने वाले महाराष्ट्र और बिहार के नेताओं को फिर से कोविड-19 की जांच कराने तथा सभी को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार